Saturday, April 19, 2025

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, लोकसभा चुनाव को लेकर की ये मांग

शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में असाध्य रोगी, दिव्यांग, एकल अभिभावक को चुनाव डयूटी से पृथक रखने और पति पत्नी दोनों कर्मचारी से महिला कर्मचारी को मुक्त करने की मांग की है।

 

 

गुरूवार को दिए ज्ञापन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र, एव कर्मचारियों की चुनावी डयूटी के लिए ऑन लाईन विवरण मांगा जा रहा है। जिसमें लिए अराध्य रोगी, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से ग्रस्ति शिक्षक, शिक्षा मित्र, कर्मचारियों की डयूटी न लगाई जाये। गर्भवती कर्मचारी महिलाओं को भी चुनाव से पृथक रखा जाये।

 

 

पत्नी पत्नी कर्मचारी है तो पूर्व की भांति चुनाव डयूटी न लगाई जाये। महिला कर्मचारियों की समस्याऐं पुरूषों से अधिक होती है। इसलिए महिला कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी न बनाया जाये। महिला कर्मचारियों को रात्रि में पोलिंग बूथों पर ठहरने पर विवश न किया जाये। एकल अभिभावकों को चुनाव डयूटी से पृथक रखा जाये। इस अवसर पर जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा, जनेश्वर प्रसाद, विजय मलिक, प्रदीप तरार, सुदेश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू युवा वाहिनी में आक्रोश, PM के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय