Wednesday, June 26, 2024

औरैया में युवक के साथ पकड़ी गई अमेरिकी महिला, गुपचुप तरीके से रुकने पर पुलिस के होश उड़े

औरैया। जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में अमेरिकी महिला मित्र के साथ एक युवक बीते कुछ दिनों से रह रहा था। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों और पुलिस को हुई तो सभी के होश उड़ गए। युवक ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान विदेशी महिला से दोस्ती हो गयी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है।

अमेरिका की फ्लोरिडा शहर की रहने वाली विदेशी महिला ब्रोक ली कार्ली जिले के हिमांशू कठरिया पुत्र श्याम सुन्दर कठरिया निवासी उमरी थाना एरवाकटरा के साथ पांच जून को थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में अपने मौसा जयचन्द्र के घर पर रुकने पहुंचे। करीब एक सप्ताह मौसा के पास रुकने के बाद 11 जून को यहां से दोनों लोग दूसरे स्थान पर चले गये। सोशल मीडिया पर जब इस बात की जानकारी वायरल हुई तब स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। प्रकरण विदेशी महिला से जुड़ा होने के चलते पुलिस हरकत में आई और युवक हिमांशू को तलाश करने लगी। इस बीच विदेशी महिला मित्र के साथ हिमांशू अछल्दा पुलिस के पास लेकर पहुंच गया। पुलिस ने युवक और विदेशी महिला से जानकारी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद परिजनों के साथ उसे वापस भेज दिया गया था। विदेशी महिला ने युवक को लेकर कोई भी शिकायत नहीं की थी। एहतियातन दाेनों से पूछताछ में पता चला कि पबजी से अमेरिका की महिला ब्रोक ली कार्ली से जिले के हिमांशू की दोस्ती हो गई थी और वह उससे मिलने भारत आई है। विदेशी महिला के साथ बिना जानकारी दिए रहने के चलते नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस कप्तान चारु निगम ने मामले की जानकारी लेकर बयान जारी किया कि जिले का युवक विदेशी महिला मित्र के साथ अछल्दा थाना क्षेत्र में रुका था। बिना जानकारी दिए विदेशी महिला के साथ रहने और रखने के चलते उसे नोटिस जारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय