Tuesday, May 13, 2025

अमित शाह बने हरियाणा के पर्यवेक्षक, कुछ नया होने की अटकलें हुई तेज़

नयी दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए श्री शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इसी तरह से पार्टी संसदीय बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

राजनीतिक हलकों में श्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने को आश्चर्य से देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब श्री शाह को किसी राज्य विधानसभा के चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि हरियाणा में नयी सरकार में नये और अप्रत्याशित चेहरों को जगह मिलने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय