Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज जीजा ने साले पर चाकू से किया हमला,मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। साहिबाबाद के विक्रम एंक्लेव में बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने साले पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़त ने बताया कि उसके जीजा अपने दोस्त के साथ जबरन उसके घर में घुस गए और गाली-गलौज चाकू से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए। शालीमार गार्डन पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।

 

विक्रम एंकलेव में रहने वाले राहुल सोलंकी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसने बहन की शादी शालीमार गार्डन के संजय पुत्र दरयाव के साथ की थी। बहन की ससुराल आने-जाने के दौरान जीजा की बहन के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गई। दोनों में बातचीत तय होने पर 20 दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद विक्रम एंक्लेव में बहन के घर के पास ही रहने लगा। उसका कहना है कि रात में वो 12:15 बजे करीब पत्नी राजो के साथ कमरे में खाना खा रहा था। इस दौरान जीजा संजय और उसका दोस्त दिवाकर दोनों जबरन घर में घुस गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
बताया कि उसकी पत्नी राजो उसे बचाने के लिए चीखने लगी।

[irp cats=”24”]

 

 

कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चेहरे, हाथ और पैर पर चाकू लगने का इलाज किया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। उसके बाद शालीमार गार्डन पुलिस को लिखित शिकायत देकर हत्या के प्रयास और गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय