Monday, May 19, 2025

बिहार के लिए काला अध्याय था तेजस्वी यादव के माता-पिता का राज: सुशील मोदी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद का कार्यकाल एक काला अध्याय था। यदि उनके समय रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा हुआ, तो वह पैसा कहां चला गया? उस समय न एयरपोर्ट जैसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बने, न वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें चलीं।

सुशील मोदी ने रविवार को यहां कहा कि लालू प्रसाद के बाद यूपीए-2 में रेल मंत्री बनी ममता बनर्जी ने ही मुनाफे में लाने के दावे की पोल खोल दी थी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद ने नौकरी के बदले जमीन लेने का ऐसा घोटाला किया, जिसमें परिवार के पांच लोगों को जमानत लेनी पड़ी।

मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि उनके माता-पिता के राज में दलितों के नरसंहार क्यों होते थे? किसानों के खेत क्यों जलाये जाते थे और क्यों सवर्णों को लाइन में खड़ा कर गोली मार दी जाती थी? उस समय सड़कें जर्जर क्यों थीं? लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए पलायन क्यों करना पड़ा? उन्होंने कहा कि राजद अब कितनी भी रैली-रैला कर ले, बिहार की जनता भय-भ्रष्टाचार का पुराना दौर नहीं लौटने देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय