Friday, May 10, 2024

कांग्रेस को देश के महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देती : भूपेन्द्र सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को देश के महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणी नहीं करना चाहिए, यह शोभा नहीं देती है।

वह केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शनिवार को गोण्डा पहुंचे थे। मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अटल प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिले के टाउन हॉल में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने हल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा से कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह भी पहुंचे और उन्होंने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत करने के बाद बिना कोई बयानबाजी दिए चले गए।

इसके बाद कर्नाटक में बीर सावरकर को लेकर छिड़ी जंग पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह कर्नाटक का विषय है। वहां की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को देखने लगे। अपने आप को संभालते हुए उन्होंने कहा कि सावरकर देशभक्त थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया है। हम सब लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार पर कांग्रेस की ओर से दिए विवादित बयान की उन्होंने अंग्रेजों से कई बार माफी मांगी, इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वीर सावरकर और डॉ. हेडगेवार के समाज और देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज और देश के लिए जो भी कुछ किया। वह आज पूरा देश याद कर रहा है। ऐसे देश भक्तों को दुनिया कभी भुला नहीं पाएगी। कांग्रेस को देश के महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं दे रही है।

ओवैसी के चरित्र के बारे में देश की जनता ठीक से जानती

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उनके चरित्र के बारे में देश की महान जनता ठीक से जानती है। वह अनावश्यक तर्कहीन बयानबाजी करके सनसनी बटोरा चाहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार का सफलतम तरीके से नौ वर्ष पूरे हुए हैं। हम लोग अपनी उपलब्धि, अपना काम, अपना रिपोर्ट कार्ड, जनता के बीच में रख रहे हैं। विपक्षी दल के लोग केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन देश एवं प्रदेश की महान जनता यह सब जानती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय