Tuesday, April 29, 2025

अंजली गर्ग हत्याकांड: हत्या का मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

मेरठ। अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नीरज समेत चार को पहले गिरफ्तार कर लिया था। रविवार देर रात पुलिस ने मास्टरमाइंड सुंदर भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सुरेश भाटी को टीपीनगर पुलिस ने रविवार देर रात फुटबाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि सुरेश भाटी ने कुबूल किया कि उसने यशपाल और नीरज शर्मा के साथ मिलकर शूटरों से हत्याकांड को अंजाम दिलाया था।

टीपीनगर के न्यू मेवला काॅलोनी में सात जून को अंजली की घर के बाहर गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी साजिश टीपीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं माधवपुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा ने रची थी।

[irp cats=”24”]

सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली से मकान के कब्जे को लेकर विवाद था। अंजली ने इनके खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। नीरज शर्मा के खिलाफ भी अंजली ने कई मुकदमे दर्ज करा रखे थे। सुरेश और यशपाल ने नीरज को दो लाख रुपये देने की बात कहकर शूटरों से हत्या कराने की जिम्मेदारी दी थी।

नीरज ने शूटर लिसाड़ी गांव के अनुज उर्फ मनहर और बेरीपुरा के रोहित उर्फ काकुल को तैयार किया था। फिर दोनों ने हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस यशपाल, नीरज, शूटर अनुज और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि अब सुरेश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि हत्या के लिए तमंचा बेरीपुरा के गोल्डी उर्फ सागर ने उपलब्ध कराया था, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय