Wednesday, May 8, 2024

यूपी में नए बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द, कई जिलाध्यक्ष होंगे क्षेत्रीय टीम में समायोजित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा में जिलाध्यक्षों के बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। नाम चयन की दृष्टि से सभी जिलों में गये पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। एक दो दिन के अंदर पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।

पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगा। एक सप्ताह के भीतर पार्टी जिलाध्यक्षों के नाम पर मुहर  लगा देगी। जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा क्षेत्रीय टीम का पुनर्गठन करेगी। क्षेत्रीय टीम में क्षेत्रीय अध्यक्षों की तो घोषणा हो गयी है लेकिन अभी उनकी टीम नहीं बनी है। अभी क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरानी टीम के सहारे ही काम कर रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

क्षेत्रीय टीम में कुछ जिलाध्यक्षों का समायोजन किया जाना है। इसलिए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद क्षेत्रीय टीम की घोषणा होगी। क्षेत्रीय टीम में उन्हीं जिलाध्यक्षों को मौका मिलेगा जिनकी रिपोर्ट बेहतर होगी और सामाजिक समीकरण को देखते हुए उनके स्थान पर नये नाम का लाना जरूरी है।

लखनऊ में मंडरा रहे जिलाध्यक्षों के दावेदार

प्रदेश से भेजे गये पर्यवेक्षकों ने जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। कुछ जिलों के पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। ऐसे में जिलाध्यक्षों के दावेदार लखनऊ में मंडरा रहे हैं। वह क्षेत्रीय कार्यालय व प्रदेश कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भारी भीड़ रही। कई जिलों के पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल से भेंट की। कुछ जिलाध्यक्षों की पैरवी राष्ट्रीय स्तर के नेता भी कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होगी। इसके लिए पर्यवेक्षक जिलों में भेजे गये हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद नये जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय