Thursday, May 15, 2025

गुजरात में कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, चावड़ा ने भी विधानसभा की सदस्यता छोड़ी

गांधीनगर- गुजरात में कांग्रेस के विधायक सी जे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री चावड़ा ने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को आज अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। वह मेहसाणा जिले के विजापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे।


राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2022 में हुए चुनाव में वह निर्वाचित हुए थे और कांग्रेस के 17 विधायकों में शामिल थे। कुछ दिनों पहले आणंद जिले के खंभात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में पार्टी की संख्या घट कर 15 रह गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय