Sunday, May 4, 2025

मुज़फ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने देवस्थल को तोड़ा,मुकदमा दर्ज

शाहपुर। कस्बे के एक किसान के नलकूप पर स्थित देव स्थल को बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। कस्बे के मौहल्ला सैनियान  निवासी किसान धन सिंह सैनी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके खेत पुरानी टंकी के पास से गांव सोरम जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के बराबर में स्थित है।

खेत में स्थित नलकूप पर उनके देव स्थल है। बीती रात असामाजिक तत्वों ने उनके देव स्थल को तोड़ दिया। सुबह जब वह अपने खेत पर गया तो उसने देव स्थल को टूटा पाया। किसान ने पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय