Tuesday, May 13, 2025

मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: अनुराग ठाकुर

मुंबई, हि.स.। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के हैं। विकास कार्यों को गति देने वाले कार्यक्रमों पर जोरदार ढंग से कार्यान्वयन करने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदी सरकार के कामों की वजह से भारत की प्रतिमा वैश्विक स्तर पर ऊंची हुई है।

अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि जनता ने 10 वर्षों तक कांग्रेस की भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का अनुभव किया है। मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में प्रामाणिकता से जनता की सेवा करते हुए भ्रष्टाचारमुक्त कामकाज का आदर्श पेश किया है। मोदी सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार काम किया है। मोदी सरकार ने इसी कालावधि के दौरान सीरिया, यमन, यूक्रेन आदि देशों में फंसे 19 हजार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज 48 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुल गये हैं। इन खातों में 2 लाख करोड़ से अधिक रकम भी जमा हुई है। पहले देश में बारबार आतंकवादी हमले हुआ करते थे। मोदी सरकार ने आतंकवादी ताकतों को सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से करारा जवाब देकर देश को आतंकवाद से मुक्त कराया है। इसके साथ ही महाकाल मंदिर कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, केदारनाथ धाम का पुनर्विकास, काशी विश्वनाथ धाम का कायापलट करने वाले विकास कार्य करते हुए भारतीय संस्कृति का संवर्धन व जनत भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक प्रवीण दरेकर, महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा, सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रसाद लाड, प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग के प्रमुख नवनाथ बन उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय