Saturday, May 18, 2024

अपर्णा यादव ने दिल्ली में बीएल संतोष और सुनील बंसल से की मुलाकात, BJP से लड़ेंगीं लोकसभा चुनाव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। ये अटकलें उस वक्त तेज हो गईं, जब अपर्णा यादव पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी के मुख्यालय में वह संगठन के महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की।

दोनों नेताओं से अलग-अलग बंद कमरे में बात हुई। बीएल संतोष से 25 मिनट तो सुनील बंसल से 15 मिनट तक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 40 मिनट बाद बीजेपी दफ्तर से बाहर निकलीं अपर्णा काफी खुश दिखीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि वह चुनाव तो लड़ेंगीं, लेकिन अपने परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपर्णा यादव का ये दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में अटकलें लगने लगी हैं कि BJP इस बार अपर्णा को यूपी से लोकसभा चुनाव का टिकट भी दे सकती है। इसी सिलसिले में उन्होंने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है।

गौरतलब है कि अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। बीते साल 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। हालांकि निधन के बाद प्रतीक यादव ने कहा था कि नेताजी की राजनीतिक विरासत को अखिलेश यादव ही संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी से अलग बीजेपी में लगातार एक्टिव हैं। लेकिन परिवार के खिलाफ वो बोलने से बचती रही हैं।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव के अलावा यादव परिवार के कई सदस्यों के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में सूत्रों की माने तो परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय