Friday, May 9, 2025

प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धि विनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किया है।
प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन करने के लिए मुंबई आई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी जोनस चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। ट्रेडिशनल कपड़ों में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहली बार भारत आईं हैं। मंदिर में प्रियंका हलके नीले रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सर झुकाया और आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने मंदिर में पंडित जी से अपनी बेटी को तिलक भी लगवाया। वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय