Friday, May 16, 2025

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

चंडीगढ़। जेल से बाहर आने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। उन्होंने गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

खड़गे से मिलने के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है नौ बार के विधायक, तीन बार के सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज, विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे। सिद्धू का कहना है कि खड़गे कांग्रेस के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं।

सिद्धू की कांग्रेस नेताओं से भेंट को पंजाब कांग्रेस में होने वाले संभावित बदलाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सिद्धू ने जेल से छूटने के बाद अपनी अलग राजनीतिक लाइन खींचनी शुरू कर दी है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग तथा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पटियाला में आयोजित किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल होने की बजाए सिद्धू लॉबिंग में जुट गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय