Sunday, May 11, 2025

शामली: कंबाइन हार्वेस्टर मैकेनिकों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, 18 मार्च तक करें आवेदन

शामली। उप कृषि निदेशक शामली,प्रमोद कुमार द्वारा जनपद-शामली में कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिकों को अवगत कराना है, कि राज्य कृषि विकास योजना वर्ष-2024-25 में स्वीकृत कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिकों का तकनीकी प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से 01-01 अभ्यर्थी का प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है।

मुज़फ्फरनगर में वैश्य शिरोमणि राजा रतनचन्द की मूर्ति का हुआ लोकार्पण, मुगलों से लोहा लेने में शहीद हुए थे राजा !

प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु पात्रता निम्नवत् है। 1.अभ्यर्थी इण्टरमीडिएट/आई०टी०आई० (मैकेनिकल/फिटर) योग्यताधारी होना चाहिए। 2. कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी को प्रथामिकता दी जायेगी। 3. प्रशिक्षण हेतु आयु 20 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 4. प्रत्येक विकास खण्ड से 01 ही मैकेनिक/प्रशिक्षणार्थी का चयन किया जायेगा।

सांसद हरेंद्र मलिक को अटेवा ने दिया पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का किया अनुरोध

जनपद में स्वीकृत कम्बाईन हार्वेस्टर मैकेनिकों को सूचित किया जाता है, कि उपरोक्त पात्रता रखने वाले इच्छुक मैकेनिक / प्रशिक्षणार्थी, उप कृषि निदेशक कार्यालय, शामली में उपयुक्त अभिलेखों के साथ सम्पर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में सम्पर्क करें। आवेदन के लिए अन्तिम तिथि-18.03.2025 है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय