Monday, March 10, 2025

मुज़फ्फरनगर में कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण,कहा….

 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला के मुख्य द्वार पर राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति स्थापित कर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इसके साथ थी समाज के गणमान्य लोगों ने राजा रतन चंद की पूजा अर्चना की और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

 

सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, बदमाश फरार

उत्तरप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजवंश धर्मशाला लक्ष्मण विहार में राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति का अनावरण हुआ है। निश्चित रूप से राजा रतन चन्द ज़ी का जिस प्रकार से समाज में योगदान रहा औरंगजेब के समय में जब जजिया कर लगाकर वसूली की जा रही थी। तब राजा रतन चंद जी ने समाज को सम्मान दिलाने का काम किया और हिंदू हितों के लिए एवं राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज शलभ गुप्ता ने उनकी पूरी टीम में यहां पर उनकी मूर्ति का अनावरण कराया इसके लिए मैं इनको और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में विद्युत विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत

 

उद्योगपति सत्य प्रकाश रेशु नें जानकारी देते हुए बताया की अनेको भाषाओं के ज्ञायता देश को समर्पित, हितकारी राजा रतन चन्द की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उसमें सबसे बड़ी महत्व की बात यह है, कि जिस तरीके से कुछ धर्म विशेष के लोग आतंकवाद करते थे। तानाशाही करते थे जबरदस्ती दबाव बनाते थे। और जजिया कर के नाम पर लोगों को अपवित्र करने की कोशिश करते थे। राजा रतन नें अपना समर्पण करके देश के लोगों को आगे बढ़ाकर के संगठित करके पूरे नियम कानून से उन लोगों का विरोध किया। और जजिया कर हटवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय