Friday, April 25, 2025

ग्रेटर नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने घर में की लूटपाट, विरोध पर पिस्टल की बट से किया हमला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के ग्राम रोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर देर रात को हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने व्यक्ति की सिर पर पिस्टल लगाकर उसके गले से सोने की चेन लूट लिया। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। बदमाश वहां से भाग गए।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

[irp cats=”24”]

 

थाना कासना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अनूप सिंह पुत्र भोले राम निवासी ग्राम रोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात 1.30 बजे के करीब वह अपने घर पर सो रहे थे, तभी अचानक चार अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दिया, तथा उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उसके ऊपर जानलेवा हमला किया।

 

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

 

 

उन्होंने शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को देखकर बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं, उन्हें शीध्र पकड़ लिया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय