Saturday, April 26, 2025

नोएडा में इवनिंग वाॅक कर रहे दो लोगों को कुचलने वाला गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसाइटी के बाहर टहल रहे दो लोगों को तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर उनकी हत्या का प्रयास करने वाले कार चालक को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास गोयल पुत्र देवेंद्र कुमार गोयल है। उन्होंने बताया कि 11 मई को आरोपी अपनी वैगनआर कार को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। उस समय इवनिंग वाॅक कर रहे अमिनेश व गुरू गोपाल  को उसने टक्कर मार दिया।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के द्वारा अभियुक्त की गाड़ी वैगनआर  का पता लगाया गया, तथा उसे आज गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय