Monday, May 20, 2024

महामानव थे सुशासन के प्रतीक अटल बिहारी बाजपेयी : गिरिराज सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेगूसराय। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के अनमोल रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी महामानव थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार धोती-कुर्ता पहनकर विदेश मंत्री के रूप में पहुंचे तो शमां बांध दिया। जब भी मौका मिला हिंदी और राष्ट्र को बढ़ावा दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वे कवि हृदय के साथ-साथ अजेय राजनेता थे। जिनका कोई आलोचक नहीं था। यही अटल जी के संपूर्ण जीवन का सार है। अटल जी पूरी जिंदगी पार्टी और राष्ट्र के लिए समर्पित रहे। लेकिन राजनीतिक जीवन में सदा अजय रहे सुशासन देश दिवस के रूप में हम उनकी जन्म जयंती को मानते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुचिता के उपासक थे। ई-गवर्नेंस के रूप में हमने उनके जन्म दिवस को स्वीकारा और पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में याद कर रहा है। मौके पर विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र अमर, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. सुरेश प्रसाद राय, कृष्ण मोहन पप्पू एवं मृत्युंजय कुमार वीरेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय