Sunday, May 12, 2024

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की मददगार अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर प्रयागराज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन जल्द ही कुर्की की कार्रवाई कर सकता है।

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित घर में कुर्की के साथ आयशा नूरी की बेटी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर में पनाह लेने आया था। सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम का स्वागत करते आयशा का पति डॉ. अखलाक दिख रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फुटेज में आयशा की बेटी गुड्डू की आवभगत करते दिखी थी। घटना के बाद आयशा और उसकी बेटी प्रयागराज आई थीं। दोनों को कई बार साथ में देखा था। आयशा को जब नामजद किया गया तो वह अपनी बेटी के साथ फरार हो गई थी।
बताया जा रहा है कि आयशा की बेटी के साथ अतीक के बेटे असद का निकाह भी होना था। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। पुलिस का कहना है कि आयशा की बेटी के खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
हत्याकांड में आयशा फरार है।

पति डाॅ. अखलाफ जेल में बंद है। धूमनगंज पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नौचंदी थाना पुलिस के साथ कुर्की की कार्रवाई की थी। आयशा के कुर्क किए गए घर में पांच लाख रुपए के इनामी गुड्डू मुस्लिम ने शरण ली थी। अब पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अरमान के खिलाफ भी जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय