Sunday, April 27, 2025

पुलिस पर हमला, सिपाही का फूटा सिर, 6 गिरफ्तार, शराब पीने के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

देवरिया। होली के हुड़दंग में मनबढ़ों ने बुधवार को पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। दरोगा के तहरीर पर केस दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव में बुधवार सुबह दो पक्ष शराब पीने को लेकर विवाद करने लगे। इसकी सूचना किसी ने भलुअनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की तो वे आक्रोशित हो गए और चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर दरोगा नितिन साहू पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मी जाम कर रहे लोगों को हटाने लगे। जाम में एक महिला बैठी हुई थी, जिसे पुरुष पुलिस कर्मी हाथ पकड़ कर उठा रहे थे। इसका वहां पर मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसे पुलिस कर्मियों ने देख लिया। एक पुलिस कर्मी ने युवक का मोबाइल छीन लिया और महिला को जबरदस्ती उठाने लगे। इसी बीच जमा हुए युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। उपद्रव की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंच गई। फिर घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

भलुअनी पुलिस ने दरोगा नितिन साहू, कांस्टेबल सुनील यादव, विजेन्द्र सिंह, संतोष यादव, अवनीश पाण्डेय, अमित, चन्द्रशेखर, विजेन्द्र यादव का मेडिकल भलुअनी स्वास्थ्य केन्द्र में कराया। मामले में दरोगा नितिन साहू की तहरीर पर भलअुनी पुलिस ने पिंटू पुत्र बाबू लाल, राजेश, राणाप्रताप, ओम प्रकाश पुत्रगण पुनी लाल, मुकेश पुत्र बेचू, रोशन, रोहन, राहुल, रोहित पुत्रगण राणा प्रताप, विकास पुत्र भरत और 30 अज्ञात निवासीगण गड़ेर थाना भलुअनी के विरुद्ध धारा 147,148, 149, 332, 333, 341, 353, 307 आईपीसी और 3 व 7 क्रिमनल ला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पिंटू, राजेश, राणा प्रताप, ओमप्रकाश, मुकेश और विकास गांव गड़ेर थाना भलुअनी का मेडिकल कराकर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।

[irp cats=”24”]

क्षेत्राधिकारी सदर (बरहज) अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की। मामले में 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज है। 6 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय