Tuesday, June 25, 2024

अयोध्या : फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 4791 वोट से चल रहे आगे

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। राम मंदिर निर्माण के बाद यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। अभी तक मिले रुझान में फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 4791 वोट से आगे चल रहे है। अवधेश प्रसाद को 65252 मत, लल्लू सिंह को 60461 मत मिले हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 400 कर्मचारी मतगणना के लगे हुए हैं। विधानसभा वार 14- 14 टेबल लगाई जा रही है, अयोध्या विधानसभा में 29 राउंड, बीकापुर व मिल्कीपुर में 30-30 राउंड, रुदौली में 27 राउंड और गोसाईगंज में 32 राउंड की मतगणना होगी, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख 39 हजार 822 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय