Tuesday, April 15, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली में संभावित दौरा 5 कल, डीएम -एसपी ने लिया जायजा

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामली में संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री झिंझाना में स्थित अजय संगल इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च काॅलेज का भी लोकार्पण कर सकते हैं। संभावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर में PNB के मैनेजरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, रॉयल बुलेटिन की खबर का हुआ बड़ा असर !

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को दोपहर 12 बजे शामली के अजय संगल इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च काॅलेज में संभावित दौरा है। काॅलेज में हेलीपेड की व्यवस्था है। शुक्रवार को संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम , एसपी , एएसपी संतोष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी

मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव, सांसद हरेंद्र मलिक,संजीव बालियान, सुरेश राणा पर नंगला मदौड पंचायत में आरोप तय

अभियंता राजकुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने कॉलेज का जायजा लिया। प्रबंध कमेटी के मानस संगल से अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने मैदान से लेकर हैलीपेड, कमरों को देखा। लापरवाही नहीं बरतने को कहा। हालांकि, जिलाधिकारी ने अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की। कहा कि अभी उनके पास

मुजफ्फरनगर में 6 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने वहशी दरिंदे को मार दी गोली !

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना नहीं है। उधर, कॉलेज से जुड़े अरुण बंसल ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकृत रुप से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो जायेगा। जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हेल्थ टूरिज्म से चिकित्सा सुविधाओं में होगा सुधार, आर्थिक तौर पर दिल्ली होगी मजबूत - रेखा गुप्ता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय