Wednesday, April 16, 2025

मेरठ में युवक का गला कटा शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित नाले में एक युवक का गला कटा शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन और नोचंदी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। नौचंदी थाने में मुकदमा लिखा गया।

 

पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था। शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।

 

नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि नाले में मिले युवक की उम्र करीब 28 साल है। शव की पहचान नहीं हुई है युवक के गले में चोट के निशान है युवक के शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  होटल हारमनी कैसीनो मामला: भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय