Sunday, April 27, 2025

आजाद समाज पार्टी ने की यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग

गाजियाबाद। पुलिस ऑफिस पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की।

 

वहीं दूसरी तरफ डासना में देवी मंदिर पर जाकर प्रदर्शन करने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। डासना देवी मंदिर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, कैला भट्टा में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

[irp cats=”24”]

 

यति नरसिंहानंद के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किए गए। महंत के खिलाफ इस्लाम के पैगंबर मौहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज हुआ है। इसी टिप्पणी पर मुस्लिम संगठन गुस्से का इजहार करते हुए सड़कों पर उतर आए। महंत पर इस तरह के आपत्तिजनक भाषण देने के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय