Thursday, November 30, 2023

आजम खान इससे भी बुरे हश्र के हकदार- भाजपा नेता संगीत सोम

हापुड़। हापुड़ में सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे। जहा उन्होंने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर कहा कि आजम खान को अब जिस प्रकार की सजा मिल मिल रही है, वह इससे भी बुरे हश्र के हकदार हैं। जिन्हें अपने एनकाउंटर से डर लग रहा है, उन्होंने कवाल कांड के दौरान खून से सने लोगों को थाने से छुड़वाया था।

आपको बता दें कि संगीत सोम शहर के मोहल्ला रघुवीरगंज में विकास गोयल विक्की के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे दल चुनाव जीतने के बाद अगले चुनाव की तैयारियों में लग जाते हैं। लेकिन, भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा शुरू से लोगों की सेवा और कार्यों में जुट जाती है। जिसके परिणाम यह है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा का चुनाव जीतेगी। इजराइल द्वारा किए गए हमले के मामले में उन्होंने कहा कि इजराइल जो फिलीस्तीन पर कर रहा है, उसे अब से कई साल पहले कर देना चाहिए था। वह फिलीस्तीन को बिल्कुल सही सबक सिखा रहा है।

- Advertisement -

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, अमित गोयल सिंपल, विकल्प गोयल, कुबेर गोयल, दिनेश त्यागी, डा. पायल गुप्ता, विपिन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, विकास गर्ग, सभासद आदित्य सूद, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा, राजेश शर्मा एडवोकेट, कैलाश चंद गुप्ता, संजय खजांची, सोनू गुरुबख्श, रामपाल सिंह, कैलाश चंद गुप्ता, विकास गुड्डू, सुयश वशिष्ठ, राजू शर्मा, रवि मोहन गर्ग उपस्थित रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

- Advertisement -

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय