Friday, May 3, 2024

खड़गे ने माना, हम पांडव और वे कौरव : शिवराज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बड़वानी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहा कि आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मान ही लिया कि भारतीय जनता पार्टी पांडव और कांग्रेस कौरव है। उन्होंने कहा कि अब ये लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच हो गई है।

बड़वानी जिले के पानसेमल में भाजपा उम्मीदवार श्याम बरडे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी को पांच पांडव कहा, जिसका मतलब सीधा है कि उन्होंने मान लिया है कि कांग्रेस कौरव है। पांडव न्याय की लड़ाई लड़ते थे, जबकि कौरव स्वार्थ की। अब यह लड़ाई पांडव कौरव अर्थात धर्म और अधर्म के बीच हो गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि महाभारत में तो एक ही धृतराष्ट्र था, लेकिन कांग्रेस में दो-दो हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा कि दोनों को अपने-अपने बेटों से मतलब है। दोनों अपने-अपने बेटों को मध्यप्रदेश में स्थापित करने के लिए चक्की के दो पाट हो गए हैं और कांग्रेस दोनों पाटों के बीच पिस रही है।

उन्होंने कहा कि धृतराष्ट्र वाली कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि वह पूरे क्षेत्र में नर्मदा का जल ला रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस में पानी ही नहीं बचा, तो वह किसानों को पानी कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि वह बहन बेटियों को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं ,चरण धोते हैं और इसके उलट कांग्रेस उन पर तंज करते हुए इसे नौटंकी निरूपित करती है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ महिलाओं को ‘आइटम’ और दिग्विजय सिंह ‘टंच माल’ जैसे संबोधन देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी और कांग्रेस नेताओं की दृष्टि बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज इंदौर दौरे को लेकर कहा कि वे देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में झूठ का कचरा फैलाने आ रही है। कांग्रेस इन दोनों भाई बहनों को झूठ बोलना सिखाती है। उन्होंने स्वयं के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस नेता सोचते हैं कि डेढ़ हड्डी का ये आदमी कहां से आ गया और इसके चलते हमारी दाल नहीं गलती। उन्होंने कहा कि उनके श्राद्ध का पोस्ट भी डाल दिया गया, लेकिन कांग्रेस वाले ध्यान रखें कि वे (चौहान स्वयं) राख के ढेर से भी खड़े हो जाएंगे।

उन्होंने महिलाओं और बेटियों के लिए योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के फैलाए झूठ को नकारते हुए लाडली बहना का पैसा पहले ही डाल दिया है। पानसेमल की सभा के बाद सेंधवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अंतर सिंह आर्य के समर्थन में चाचरिया में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की योजनाओं को कमलनाथ ने बंद कर दिया था, यहां तक कि कफन भी छीन लिया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय