Friday, May 9, 2025

बेबी रानी मौर्य ने आगरा से किया मतदान,कहा- मैनपुरी सीट भाजपा जीतेगी,400 पार का नारा होगा सफल

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आगरा के आदर्श मतदान केन्द्र सिंगारी बाई कन्या इण्टर काॅलेज के पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया।

 

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मैनपुरी सीट भी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। आधी आबादी नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा को वोट कर रही है। अबकी बार 400 पार का नारा सफल होगा और साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी।

उन्होंने देश के विकास के लिए व विकसित भारत संकल्प को पूर्ण करने के लिए लोगों से वोट की अपील की है। लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण में आज सिंगारीबाई कन्या जूनियर हाईस्कूल आगरा छावनी पर पुत्रवधू के साथ अपना मतदान करने पहुंची थीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय