Wednesday, May 21, 2025

बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने सीएम योगी से मुलाकात, एके-47 बरामदगी और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा

देवबंद (सहारनपुर)। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास लखनऊ पर भेंट की। त्यागी के साथ राज्य मंत्री जसवंत सैनी भी थे। विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए कहा है कि देवबंद दारुल उलूम में अवैध निर्माण व अवैध हेलीपैड को लेकर कई वर्षों से जांच प्रचलित है और दारुल उलूम पर करोड़ों रुपया कंपाउंडिंग के नाम पर लगाया जाना है।

सपा विधायक रमाकांत यादव अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना घोषित, गैंग में 15 सदस्य किये शामिल

जिसे अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी तक भी वसूला नहीं गया इसी के साथ दारुल उलूम में भारी अनियमितताएं व अवैध निर्माण भी किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह भी अवगत कराया कि वर्ष 2013 में देवबंद नगर में पुलिस से एके.-47 राइफल को छीन लिया गया था जिसकी जांच वर्तमान में प्रचलित है। किंतु उक्त प्रकरण अभी भी ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है। सरकार बनने पर उक्त प्रकरण को एसटीएफ के हवाले भी किया गया था।

मुज़फ्फरनगर में 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, पुलिस ने किया मुठभेड़ घायल

उसके बाद भी आज तक एके.-47 रायफल को अभी तक भी बरामद नहीं किया गया है। जिसे बरामद कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है। विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्र के कई अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से भी अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की है। जिन सभी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय