Wednesday, March 22, 2023

जेब काटने के शक में युवक को किया गंजा, युवक माफी मांगता रहा, वीडियो वायरल, 5 गिरफ्तार

 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक किशोर को कुछ लोग पीट रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि भीड़ का नेतृत्व एक महिला करती दिख रही है। आरोप है कि शाहरुख नाम का यह किशोर उस्तरा लेकर घूम रहा था। स्थानीय लोगों को शक हुआ की यह किशोर  चोर है और उस्तरे से लोगों की जेब काटता है या धमका कर लूट करता है। शाहरुख की पिटाई का और उसे गंजा करते हुए का वीडियो भी बनाया गया जो वायरल कर दिया गया। वायरल होने के बाद तमाम लोग तरह-तरह पर उसकी टिप्पणी कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए। यह वीडियो बीते कल यानि सोमवार 6 तारीख को अलग-अलग सोशल साइट्स पर वायरल होना शुरू हुआ। आप देख सकते हैं कि इसमें एक किशोर को कुछ लोग पीट रहे हैं। पीटने वाली भीड़ का नेतृत्व महिला करती दिख रही है और उसके बाद महिला के कहने पर ही इसे पीटने के बाद आधा गंजा कर दिया जाता है। पूरा मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पर गरिमा गार्डन का है। यह वीडियो कब बना इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 6 तारीख को वायरल हुआ तो यानी 6 तारीख को ही यह वीडियो बनाया गया है।

- Advertisement -

अब इस वीडियो के पीछे की कहानी जानते है। पुलिस ने बताया इलाके में शाहरुख नाम का एक उस्तरे के साथ घूम रहा था लोगों को शक हुआ युवक जेबकतरा है। या फिर धमका कर लोगों से लूट करता है। इस वीडियो को आस्था मां नाम के फेसबुक यूजर ने भी अपलोड किया लेकिन तलाशने पर उनकी प्रोफाइल में बाद में यह वीडियो नहीं मिला संभवत उन्होंने इसको डिलीट कर दिया

इसके बाद लोगों ने इसे पकड़ लिया और खुद ही तालिबान फैसला सुना दिया। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाया गया और वह वायरल किया गया। वायरल वीडियो के बाद कई लोगों ने इस पर यह भी टिप्पणी करें कि शाहरुख एक विशेष धर्म से संबंधित है इसीलिए उसके साथ ऐसा किया गया।

- Advertisement -

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में सलमान शाहरुख अनिल जय किशन और वाजिद है।

फिलहाल पुलिस पीड़ित किशोर को तलाश रही है पुलिस के मुताबिक किशोर के मिलने के बाद और सारी बातें साफ हो पाएंगी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय