Monday, May 12, 2025

शामली में बैंक लूट का खुलासा, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार,अकेले ही दिया था घटना को अंजाम

 

शामली। शहर के एक्सिस बैंक से 40 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में लिलोन के 50 हजार के इनामी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कर्ज के 38 लाख रुपए चुकाने की खातिर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए 30 लाख 20 हजार रुपए ,तमंचा भी बरामद किया गया है।

 

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लूट प्रकरण में 8 टीमों को लगाया हुआ था। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी अमरजीत को शामली से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने बताया कि उसने ट्रक खरीदा था, जिसके कारण उस पर 38 लाख का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव में अपने नलकूप पर चला गया था। जहां पर उसने कपड़े बदले और रुपयों को घर के अन्दर ही रख दिया था। डीआईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

25 को भी बैंक में लूट का किया था प्रयास

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 25 सितंबर को बैंक की रेकी की थी। साथ ही लूट का भी प्रयास किया था। बिना मास्क लगाए ही उसने बैंक में रैकी की थी। भीड़ अधिक होने का कारण वह लूट में सफल नहीं हो सका था। बाद में 1 अक्टूबर को उसने वारदात को अंजाम दिया।

36 लाख लूटने का किया दावा, बैंक बता रहा 40 लाख

डीआईजी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि लूट के दौरान उसे 36 लाख रुपए दिए गए थे हालांकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख लूटने की बात कहीं थी। पुलिस जांच में जुटी है कि लूट 40 लाख की हुई थी या फिर 36 की, जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय