मेरठ। सूरजकुंड डिपो पर कर्मचारियों और भाजपा पार्षद के बीच हुए विवाद का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पार्षद रविंद्र कुमार सहित सात आरोपी पिस्टल-तमंचों से कर्मचारियों पर गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो में कर्मचारियों के हाथों में डंडे दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पार्षद रविंद्र शातिर है। उसके खिलाफ भावनपुर, मेडिकल, सिविल लाइन सहित कई थानों में मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। रविंद्र नागर, अंकुश शर्मा, अखिल उर्फ डागर चौधरी, नकुल गुर्जर, बंटी, चेतन और रजत का भी आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने निकलना शुरू कर दिया है।