Saturday, May 11, 2024

वाराणसी में नगर निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, हड़कम्प

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में मतदान के पहले ही भाजपा ने कांग्रेस पर हनक जमाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के नीतियों से प्रभावित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली।

मंगलवार शाम भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में वाराणसी जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विश्व की सबसे बड़ी  पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसकी जानकारी पाते ही कांग्रेस के नेताओं में हड़कम्प मच गया। भाजपा का सदस्यता लेने वालों में नगर पंचायत गंगापुर के संतोष कुमार सेठ, पूर्व चैयरमैन दिलीप सेठ, सत्यम सेठ, इंद्रेश सेठ, मांडवी देवी, शुभम सेठ आदि है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, अंजना श्रीवास्तव, कुमार सिद्धार्थ छोटू, जय प्रकाश गुप्ता, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय