Saturday, April 26, 2025

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई। मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमजोरी महसूस होने और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घई को आईसीयू से निकाल कर बाहर डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम सुभाष घई के स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है।

मुज़फ्फरनगर में रिटायर दरोगा के बेटे की हुई दुखद मौत, कान में लीड लगाकर चलना बना मौत का कारण

 

[irp cats=”24”]

लीलावती अस्पताल के अनुसार सुभाष घई की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया है। इस बीच सुभाष घई के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अब सुभाष घई की हालत ठीक है। बुधवार को सुभाष घई को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, कमजोरी महसूस हुई और बार-बार चक्कर भी आने लगे। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बाद में उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया। डॉ नितिन गोखले, डॉ. जलील पार्कर, डॉ. विजय चौधरी जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष घई का इलाज कर रहे हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हुई राजवाहों की सफाई, एसडीएम की जांच में खुली पोल

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुभाष घई शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनकी किस्मत का पहिया ऐसा घूमा कि एक्टर बनने की चाहरखने वाले सुभाष घई ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया। राज कपूर के बाद सुभाष घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमैन माना जाता है। सुभाष घई ने अपने दशकों लंबे करियर में लगभग 16 फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें से 13 सुपरहिट रहीं। वर्ष 2006 में उन्हें फिल्म ‘इकबाल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2004 में रिलीज़ हुई ऐतराज का निर्देशन सुभाष घई ने नहीं किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म का निर्माण किया था।

 

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी स्वरुप का निरीक्षण जारी, गैरहाज़िर कर्मियों का वेतन काटने के दिए निर्देश

 

हाल ही में सुभाष घई ने फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की थी। जिसमें कहा गया था कि वे अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की जगह नए चेहरे लाएंगे। इसके अलावा संजय दत्त के साथ सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का दूसरा भाग भी जल्द ही देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष घई खलनायक-2 पर भी काम कर रहे हैं

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय