Friday, May 9, 2025

मुजफ्फरनगर में डीएम आफिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का हुआ धरना-प्रदर्शन शुरू

मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कचहरी में डीएम आफिस पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचने शुरू हो गये हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर आज शहर में भाकियू का ट्रेक्टर मार्च निकाला गया।

 

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बडी संख्या में किसान अपने ट्रेक्टरों पर सवार होकर कचहरी में डीएम आफिस पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कचहरी में शुरू हुए धरने पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल मलिक ने धरने की अध्यक्षता व संचालन देव अहलावत ने किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को समर्थन दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय