Monday, April 28, 2025

माफियाओं से सपा प्रमुख के रिश्तों को पूरा प्रदेश जानता है: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि माफियाओं को सपा प्रमुख का संरक्षण और रिश्तों को पूरा प्रदेश जानता है। वह माफियाओं के पक्ष में खड़े तो होते हैं, लेकिन दो शब्द उन पीड़ितों के लिए नहीं बोलते जो इन माफिया के शिकार बनते हैं। उमेश पाल की हत्या पर ये मौन थे, यही इनका चरित्र है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी सपनों की दुनिया में जी रही है। जबकि जनता 2017 में ही सपा का सपना तोड़ चुकी है, उन्हें सत्ता से बेदखल भी कर चुकी है। सपा अब भी नहीं समझ पा रही है कि प्रदेश की जनता उनके खिलाफ वोट करेगी।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय एवं गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी-योगी के नेतृत्व में निकाय चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर विकास को और अधिक रफ्तार देने का काम करेगी।

[irp cats=”24”]

सपा पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब उनकी पार्टी के लोग भी इस बात को समझ चुके हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। सपा प्रमुख को मंथन करना चाहिए कि क्यों लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। वो बदलाव की बात करते हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी पार्टी में बदलाव करने की आवश्यकता है, क्योंकि सपा विद रिलेशन यानी रिश्तेदारों वाली पार्टी बनकर रह गई है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की 15 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। किसानों को फसल बीमा, किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। जनहित में सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं, जिनसे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसीलिए अब जनता कह रही है कि भाजपा को ही लाइए और सुविधाएं पाइए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय