Friday, May 9, 2025

Big Breaking- रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, इन कारणों से थे परेशान

 

लखनऊ। राजधानी में एक रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में सनसनी मच गई है।

 

पूरा मामला गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम की बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 73 वर्षीय कैलाश चन्द्र रिटायर्ड डीएसपी थे। उन्होंने कुछ देर पैहले अपने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। मौके पर पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे हैं और जान-पड़ताल में जुटे हैं।

 

 

रिडायर्ड डिप्टी एसपी कैलाश चंद्र गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। पुलिस के मुताबिक वो डायलिसिस पर चल रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चों की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। मूल रुप से फर्रुखाबाद निवासी कैलाश गुडाम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर  जे जानकीपुरम में भांजे अंशुल के साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय