Saturday, May 10, 2025

लोगों को मिली बड़ी राहत,नमो भारत से रक्षाबंधन के दिन 32,000 यात्रियों ने किया सफर

गाजियाबाद। रक्षाबंधन के दिन नमो भारत ट्रेन से 32,000 यात्रियों ने सफर किया है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने का नया रिकॉर्ड बन गया है। सोमवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित हुई ट्रेन में सफर कर भाई-बहनों ने यात्रा का आनंद लिया। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि अक्तूबर से अब तक 10 महीने में नमो भारत ट्रेन से करीब 21 लाख लोगों ने सफर किया है।

 

 

पिछले साल अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर नमो भारत ट्रेन को रवाना किया था। प्राथमिक खंड में साहिबाबाद से मोदीनगर तक करीब 34 किलोमीटर संचालन शुरू हुआ था। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व रविवार को दोपहर दो बजे से मोदीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक करीब आठ किलोमीटर का संचालन और शुरू हो गया है। अब कुल 42 किलोमीटर के रेलखंड पर नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है। इससे मेरठ से गाजियाबाद आने और जाने वालों के लिए बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय