Friday, April 25, 2025

CM पद की रेस के बीच भाजपा का बड़ा कदम, इन दो दिग्गज नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक

 

 

मुंबई। महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) के बीच अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

[irp cats=”24”]

 

मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, मां गंभीर

भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विधायक दल के नेता के चयन के लिए की गई है।

भोकरहेड़ी में निर्माण कार्य में अनियमितत्ता, चेयरमैन ने किया निरीक्षण, जांच के दिए आदेश

भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया: “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु विजय रूपाणी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी और केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।”

वर्तमान स्थिति में अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए समान अवसर जरूरी : राहुल

भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को मुंबई में होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, जो महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की ओर से नामित होगा।

 

भाजपा, शिवसेना, और एनसीपी के गठबंधन के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर स्पष्टता नहीं है। भाजपा की इस पहल से उम्मीद है कि गठबंधन के भीतर मतभेद जल्द ही समाप्त होंगे और महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय