Wednesday, March 22, 2023

मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मेरठ। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, किला परीक्षितगढ़ निवासी जुबेर वेल्डिंग का काम करता था। उसकी देहली गेट क्षेत्र में जली कोठी के पास दुकान थी। वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। भावनपुर क्षेत्र में रुकनपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक संपर्क मार्ग से मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली मुख्य मार्ग पर आ गई। जुबेर ने ब्रेक लगाया तो बाइक फिसल गई और वह ट्राली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की मां रिहाना और भाई जुनेद ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय