Monday, April 21, 2025

देवबंद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल 

 
देवबंद। तल्हेड़ी बुजुर्ग बस अड्डे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।जहाँ से उसकी हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गंझेड़ी निवासी अरशद पुत्र मजीद अपनी बाइक से हाईवे पार कर रहा था,तभी अचानक महताब पुत्र फारुख निवासी गोवर्धनपुर धलानी थाना चिलकाना की बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें अरशद गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे के बीचो बीच गिर गया।
जबकि मेहताब को भी चोटे आई। दोनों बाइकों की भिड़ंत होते ही जोरदार आवाज आई। जिससे आसपास के राहगीर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को कस्बे में स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के लिए भेजा लेकिन गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से नागल सीएससी ले गए। पुलिस दोनों बाइको को कब्जे में लेकर चौकी पर ले आई।
यह भी पढ़ें :  बंगाल हिंसा पर भड़के बजरंग दल नेता विकास त्यागी, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय