Tuesday, April 29, 2025

भाजपा ने की महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमंत विश्व शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

[irp cats=”24”]

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के पिछले चुनाव अक्टूबर 2019 में कराये गये थे, जबकि झारखंड में उसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में विस की 288, हरियाणा में 90 और झारखंड में 81 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छे 370 और 35 ए को निरस्त किए जाने और राज्य को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किये जाने के बाद पहली बार विस चुनाव होने वाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय