Sunday, April 27, 2025

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवारों को लेकर भाजपा का मंथन, अब सूची का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के उम्मीदवारों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले कर चुकी है। दूसरे चरण के उम्मीदवारों को लेकर अब सबको सूची जारी होने का इंतजार है। दूसरे चरण के प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा अन्य प्रमुख नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। अब लगभग भाजपा उम्मीदवारों का चयन कर चुकी है। अब केवल कोर कमेटी द्वारा चयनित उम्मीदवारों पर केन्द्रीय नेतृत्व की मुहर लगना बाकी है। दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों पर केन्द्रीय नेतृत्व से शनिवार को चर्चा के बाद सूची जारी होने की उम्मीद है।

निकाय चुनाव में लगेंगे सभी मोर्चों के कार्यकर्ता
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में प्रचण्ड जीत हासिल करने के लिए पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ लगने के लिए कहा है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये हैं।

[irp cats=”24”]

रोड शो व जनसभाओं के माध्यम से माहौल बनायेगी भाजपा
भाजपा नगर निकाय चुनाव में रोड शो व जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के पक्ष में माहौल बनायेगी। नगर निगमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक जनसभा और रोड शो करेंगे। इसकी योजना पार्टी बना रही है। नगर निगमों के साथ नगर पालिका परिषदों में भी उप मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों की सभाएं कराने की योजना है। इसके अलावा नगर पंचायत में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी के नेता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय