Saturday, May 4, 2024

नोएडा में भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेश शर्मा ने समर्थकों के साथ किया नामांकन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पूर्व वह सेक्टर 15-ए स्थित अपने घर से अपनी माता का आशीर्वाद लेकर परिवार सहित सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पर विधायक पंकज सिंह तथा तेजपाल नागर के साथ नामांकन-पत्र दाखिल किया।

नामांकन-पत्र दाखिल करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि उनके 40 वर्षीय चिकित्सा सेवा और सामाजिक सेवा को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें चौथी बार यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के विश्वास पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के आला कमान ने उनपर विश्वास जताते हुए गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से चौथी बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब, मजदूर, महिलाओं,  नौजवानों  के प्रति किए गए अभूतपूर्व कार्य के चलते जनता का हर व्यक्ति आज भाजपा को वोट देना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ’अबकी बार 400 के पार’ के आह्वान को पूरा करने में वह गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार प्रचंड बहुमत से जीत रही है। उन्होंने गौतम बुद्ध नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को और उन्हें असीम प्यार दिया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश और देश के विकास में एक अग्रणी क्षेत्र साबित हो रहा है। उन्होंने कहा था कि यहां पर बीती कुछ दिन में 1 करोड़ लाख रुपए से ज्यादा का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, विभिन्न हाईवे, मेट्रो, हाई स्पीड ट्रेन, के चलते यहां पर औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होने की वजह से देश-विदेश के लोग यहां पर आकर अपना उद्योग लगा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आपस में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दो शुन्य मिलकर कभी भी 10 नहीं बन सकते।

इस अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर,  डॉ महेश शर्मा की पत्नी उमा शर्मा, उनकी बेटी पल्लवी शर्मा, प्रसिद्ध शिक्षाविद आनंद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौधरी, उद्यमी विपिन मल्हन, बीके सेठ, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत शर्मा, एनपी सिंह, मानसिंह चौहान, केके शर्मा, ओमवीर अवाना, सुन्दर सिंह राणा, विनोद शर्मा, घन्शी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
नामांकन प्रक्रिया कल यानि 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना सम्पन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 105 में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। तीन बजे के बाद आने वाले किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। उनको अगले दिन आना होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय