Saturday, May 10, 2025

जौनपुर में भाजपा जिला महामंत्री को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,मौत, मचा हड़कंप

जौनपुर। जनपद के सिकरारा थान क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने गुरुवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भजपा नेता एवं जिला महामंत्री प्रमोद कुमार यादव की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं,जल्दी ही घटना का वर्कआउट कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रमोद कुमार यादव(52) पुत्र राजबली यादव अपने घर से कार से निकले ही थे कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर शादी कार्ड देने के बहाने गोली मार दिया। गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में भाजपा नेता को गोली मारने की सूचना मिली थी, इनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना को वर्कआउट करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। कुछ लोग संदिग्ध हैं जिन पर भी काम किया जा रहा है। इनकी किसी से रंजिश थी, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइकों पर तीन हमलावर थे, जिनमें से दो एक पर थे और एक अकेले बाइक पर था। हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय