Monday, February 24, 2025

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने 20 सालों में बहन-बेटियों की सुरक्षा पर नहीं किया काम : अखिलेश यादव

लखनऊ/छतरपुर। एक 12 साल की बेटी के साथ जो घटना हुई है वो बहुत दर्दनाक है और आज के समय में ऐसी घटनाएं होना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि 20 साल से सरकार में है तो बेटियों, माताएं, बहनों की सुरक्षा के लिए क्या काम किया।

यह बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश की शिवराज चौहान सरकार पर उज्जैन में हुए दुष्कर्म कांड को लेकर आरोप लगाते हुए कही। वह छतरपुर के राजनगर में सिंगरो गांव में आदिवासी समाज के लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

अखिलेश ने एक तीर से यूपी की योगी और एमपी की शिवराज चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर कानून में नहीं आता है यह तानाशाही का प्रतीक है। आपके पास कानून है, पुलिस है, फोर्स है वो क्या कर रही है? आपकी इंटेलिजेंस क्या कर रही है? आखिरकार 20 साल में आपने क्या किया?

इससे पूर्व अखिलेश यादव के छतरपुर के राजनगर में सिंगरो गांव में आदिवासी समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उनका लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने उनकी समस्याएं सुनी एवं हालचाल जाना। उनसे बातचीत कर सत्ता परिवर्तन होने पर सभी समस्याओं का समाधान होने का आश्वासन दिया। उन्होंने आदिवासियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय विधानसभा चुनाव दौरे पर पहुंचे हैं। पहले दिन उन्होंने रीवा के सिरमौर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। दूसरे दिन गुरुवार को खजुराहो में पत्रकार वार्ता की। इसके अलावा वे छतरपुर के आदिवासी आबादी के बीच पहुंचे और वार्ता कर समस्याएं सुनी। इसके बाद वे एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जहां सपा अध्यक्ष एमपी चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों और उम्मीदवारों की जीत का मंत्र देंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय