Monday, May 6, 2024

भाजपा ने मिथक तोड़े हैं, विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हुआ है: मोदी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली,- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह जनता के साथ कपट की राजनीति कर रहा है और भाजपा को बदनाम करने में लगा है, लेकिन जनता उसके झूठ का पर्दाफाश कर रही है।

श्री मोदी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में पार्टी के प्रदर्शन की खुशी में शाम को यहां राष्ट्रीय मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में कहा, “आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रधानमंत्री ने कहा , “पूरा देश भाजपा के साथ है और आज अल्पसंख्यक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं, “मर-जा-मोदी; जनता ने कहा है मत-जा-मोदी।”

श्री मोदी ने देश में भाजपा के लगातार उठते राजनीतिक ग्राफ के संदर्भ में कहा कि पार्टी के “विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में…इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति और तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव।”

उन्होंने कहा है कि भाजपा ने मिथक तोड़े हैं ।आज पूरा देश पार्टी के साथ है। अल्पसंख्यक भी आज भाजपा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छोटे राज्यों का अपमान किया जबकि भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है। उन्होंने कहा, “आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटे राज्यों के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।”

उन्होंने कहा , “पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था।इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा पूर्वोत्तर देख रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा , “मैं पूर्वोत्तर के चुनाव नतीजों पर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों को विनम्रतापूर्वक धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा , “पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। साथ ही मैं इन तीनों राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।’

श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में काम करना आसान नहीं है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह बधाई विशेष है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है।

तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो राज्यों त्रिपुरा तथा नागालैंड में शानदार जीत दर्ज की है।

इससे पहले इसी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वोत्तर में पार्टी की ताजा जीत को “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच, समझ और संकल्प की जीत बताया।”

प्रधानमंत्री ने उसके बाद अपने भाषण के शुरू में उपस्थित जन समूह से मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जला कर तीनों राज्यों की जनता का आभार जताने को कहा, जिसका लोगों ने अनुपालन किया । इस पर मोदी ने कहा, “आपने जो मोबाइल फोन के माध्यम से प्रकाश फैलाया है, ये पूर्वोत्तर के नागरिकों का सम्मान है, पूर्वोत्तर की देशभक्ति का सम्मान है, प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है। ये प्रकाश उनके सम्मान में है, उनके गौरव में है। आप सभी का मैं धन्यवाद करता हूं।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय