Wednesday, May 7, 2025

12 राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार, केवल 3 राज्यों में सिमटी कांग्रेस !

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन चुनावी राज्य (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। जैसे ही इन तीनों राज्यों में चुनाव आयोग पूर्ण नतीजे जारी करेगा, भाजपा 12 राज्यों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली पार्टी बन जाएगी। वहीं कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के बाद अब तीन राज्यों में सिमट गई। जबकि आम आदमी पार्टी दो राज्यों (दिल्ली, पंजाब) में सरकार होने के नाते तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

वर्तमान में भाजपा उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण बहुत से सत्ता में है। वहीं तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ है और सरकार का हिस्सा है। जबकि कांग्रेस कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और अब जीत के बाद तेलंगाना में सरकार बनाएगी। इस तरह कांग्रेस सिर्फ तीन राज्यों में सिमट गई है। हालांकि अभी मिजोरम में विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय