Wednesday, May 7, 2025

मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर रौंब गांठने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर धमकाते थे।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गौतमपल्ली थाना के प्रभारी निरीक्षक ने दो अभियुक्त देवरिया जनपद के रहने वाले वेद प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह की ओर से इन दोनों के खिलाफ लिखित तहरीर आयी थी, जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्त खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर धमकाने व रौंब गांठते थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय