Saturday, May 10, 2025

भाजपा ने 10 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया : अखिलेश यादव

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरूवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने जनपद के कस्बा बेवर के घुटारा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो-जो भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया होगा वह एक भी पूरा नहीं किया। इस सरकार का प्रिय जानवर तो आप जानते ही हो कौन सा है। कोई दिन नहीं जाता जिस दिन किसी न किसी किसान की जान ना जाती हो।

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बच के रहो। राजनीति का इतिहास उठा कर देख लो भारतीय जनता पार्टी से अच्छा झूठ कोई नहीं बोलता। इन्होंने नौकरी की बात की, कहा कि करोड़ों नौकरी दिलवाएंगे। 10 साल दिल्ली सरकार के पूरे हो गए हमारे नौजवान बताएं कितनी नौकरी और रोजगार मिला।

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बेहतरीन गाय के दूध का प्लांट हम लोगों ने कन्नौज में लगवाने का काम किया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में ऐसा इंतजाम करेंगे कि चाहे हमें गाय के दूध के लिए 4 रुपये ज्यादा भाव देना पड़े बाजार से वह देकर के अपने किसानों की मदद करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने किसानों की आय बढ़ाने का वादा करते हुए कहा कि कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं गेंहू से, समाजवादियों की सरकार बनेगी तो कंपनियों से नहीं, गेहूं की खरीद मंडी से होगी। हम प्राइवेट कंपनियों को सीधा नहीं खरीदने देंगे। रेट अच्छा देना पड़ेगा तो मंडी के माध्यम से अपने किसानों को रेट ज्यादा देकर के उनकी मदद करने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने मंच से उपस्थित जनपद वासियों से कहा कि यह कार्यक्रम उस क्षेत्र में हो रहा है जो समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। राजनीतिक जैसी भी परिस्थितियां बनी रही हो लेकिन यहां के लोगों ने कभी भी समाजवादियों का साथ नहीं छोड़ा। नेताजी ने कभी जो कहा होगा उसको मान करके यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया।

जनसभा को सम्बोधित करने के बाद अखिलेश यादव पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि संस्थाएं मजबूत हो उससे देश मजबूत होगा। संस्थाएं निष्पक्ष होंगी तो संस्थाओं के प्रति जनता का भरोसा बढ़ेगा, वह चाहे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चाहे प्रेस हो।

इससे पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मैनपुरी जनपद दौरे पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेतागणों ने स्वागत किया। सपा अध्यक्ष ने जनता और कार्यकर्ताओं का मंच से अभिवादन किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय